जिले के छपार गांव में हारून और उसके पड़ोसी अनवर के परिवारों के बीच मारपीट हो गई। हारून की मौत के बाद एक ही परिवार के सात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम में मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छपार गांव में बृहस्पतिवार रात बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद मजदूर हारून (55) के घर पर पड़ोसियों ने पथराव कर दिया। हमले में एक ईंट मजदूर की छाती में लग गई। पुलिस मजदूर और उसकी पत्नी को घर से थाने लेकर जा रही थी, इस बीच उसकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
गंभीर हालत में पुलिस और परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्टअटैक आया है। पुलिस ने एक ही परिवार के साथ आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।
Trending Videos
छपार में हारून और पड़ोसी अनवर पक्ष के बीच नाली को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों के घरों के बीच दीवार छोटी है। रात के समय बच्चों के बीच कहासुनी हो गई, इसके बाद विवाद बढ़ गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। हमलावरों ने पथराव शुरू कर दिया। हारून, उसकी पत्नी गुलशाना, पुत्रवधू वजीहा, भतीजी मुस्कान और पुत्र शब्बीर चोटिल हो गए। झगड़े की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी अमृत जैन और छपार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
इससे पहले हमलावर भाग गए। चोटिल हारून और उसकी पत्नी को पुलिस अपनी गाड़ी में लेकर दूसरे पक्ष पर कार्रवाई के लिए थाने लेकर आ रही थी। रास्ते में ही हारून की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में पुलिस और परिजन भारत मेडिकल लेकर पहुंचे लेकिन यहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में हारून को मृत घोषित कर दिया।
एसपी सिटी ने बताया कि गुलशाना की तहरीर पर आरोपी अनवर, उसके बेटे फरहान, पत्नी इमरानी, बेटी रुखसार, रेशमा पत्नी नय्यूम, नौशादी पत्नी साबिर और राबिया पत्नी फरहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। हारून मजदूरी करता था। उसके परिवार में पुत्र तालिब दो पुत्रियां सुमैय्या व सिवाया हैं। एक पुत्र और एक पुत्री की शादी हो चुकी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट
मामले के विवेचक एसओ छपार मोहित सहरावत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत की वजह हार्टअटैक बताई गई। रिपोर्ट का अवलोकन किया जा रहा है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी दबोचे, मजदूर को किया सुपुर्द ए खाक
सीओ सदर सुनील कुमार का कहना है कि पुलिस ने रात में ही पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शुक्रवार सुबह 10 बजे गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। इस दौरान गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।