फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार समेत चार पर आरोप तय, पढें-क्या है पूरा मामला

Thu, 06 Mar 2025 08:35 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

 मुजफ्फरनगर विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान दर्ज मुकदमे में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार समेत चार आरोपियों पर आरोप तय हो गए। हैं  साल 2022 के चुनाव के दौरान यह मुकदमा दर्ज हुआ था।

 
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान दर्ज आचार संहिता उल्लंघन, महामारी अध्यादेश और आपदा प्रबंधन अधिनियम के मुकदमे में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार समेत चार आरोपियों पर आरोप तय हो गए।

विज्ञापन


अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 27 मार्च नियत की है। सिविल जज सीनियर डिवीजन विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट के पीठासीन अधिकारी देवेंद्र सिंह फौजदार ने की।

रालोद के टिकट पर अनिल कुमार ने पुरकाजी सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ा था। छह फरवरी 2022 को  खामपुर गांव में बगैर अनुमति सभा करने के मामले में पुलिस ने  छपार थाने में वर्तमान कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के अलावा खामपुर के इमरान, गय्यूर, परवेज समेत करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, इमरान, गय्यूर और परवेज  अदालत में पेश हुए। आरोपियों पर आरोप तय हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें