12 जून की घटना का भी खुलासा
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि 12 जून को गांव रसूलपुर कैलोरा के जंगल में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक पशुपालक को बंधक बनाया था। इसके बाद घेर में बंधे पशुओं को लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
गाड़ी, हथियार और नकदी बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिकअप गाड़ी, अवैध तमंचा, कारतूस, खोखा कारतूस और 97 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।