फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: त्यागी-भूमिहार-ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 20 Mar 2024 11:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जनपद में त्यागी-भूमिहार-ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। मारपीट व गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
मांगेराम त्यागी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलीला टीला निवासी अजय सागर ने त्यागी-भूमिहार-ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, उनके साथ विदित त्यागी व चार-पांच अन्य लोगों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


भाजपा नेता अजय सागर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि वह शहर के तुलसी पार्क में एक चैनल की डिबेट में गए थे। वहां त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, उनके साथ विदित त्यागी व चार-पांच अन्य लोग भी आए हुए थे।

यह भी पढ़ें: UP: गन्ने के सियासी रस की कौन लेगा मिठास, क्या लोस चुनाव में बड़ा प्रभाव डालेगा ये मुद्दा? पढ़ें खास रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता ने लिखाया कि वह अपने दल के पक्ष में जवाब दे रहे थे। तभी उत्तेजित होकर मांगे राम त्यागी ने उनके साथ गाली-गलौज की। अपने साथ आए लोगों से उनका फोटो लेने को कहा। यह पता चलने पर उन्होंने पूछताछ की तो मांगे राम त्यागी व उनके साथ आए विदित त्यागी व चार पांच अन्य लोग उन पर झपट पड़े।

इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाया। मांगे राम त्यागी व विदित त्यागी ने गोली मारने की धमकी दी है। उन्हें जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया गया। भाजपा नेता ने जान माल का खतरा जताया है। शहर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें