फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: जीजा ने साली का गला घोंटा, शव को जला दिया... जली हुई हडि्डयां और खोपड़ी बरामद

Fri, 31 Jan 2025 08:34 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

जीजा आशीष को शक था कि उसकी साली प्रियंका का किसी से अफेयर चल रहा है। वह अपने दो साथियों के साथ मेरठ से बुढ़ाना आया और साली को ले जाकर मार डाला। 
विज्ञापन
प्रियंका की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेम-संबंधों के शक में जीजा ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर साली प्रियंका (21) की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव जला दिया। पुलिस ने मेरठ के सरधना क्षेत्र से गंगनहर किनारे जली अवस्था में अवशेष बरामद किए। आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

मेरठ के मवाना क्षेत्र के गांव कौल निवासी आशीष की शादी बुढ़ाना क्षेत्र के गांव बवाना निवासी पारुल के साथ हुई थी। 21 जनवरी को आशीष अपने दो साथियों के साथ ससुराल पहुंचा और घुमाने के बहाने जबरन अपनी साली प्रियंका को साथ ले गया था।
कई दिन बीत जाने के बावजूद प्रियंका वापस नहीं लौटी तो उसके पिता ऋषिपाल ने शुक्रवार को दामाद और उसके दो साथियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने छानबीन शुरू की। आशीष को पकड़कर पूछताछ की तो हत्या की वारदात का खुलासा हुआ।
 
विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे प्रियंका के किसी के साथ प्रेम संबंधों का शक था। इसी वजह से उसका अपहरण कर सरधना क्षेत्र के जंगल में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी और शव को जला दिया था। पुलिस आरोपी को लेकर बताए गए स्थान पर पहुंची और जली अवस्था में कुछ हड्डियां और खोपड़ी बरामद की। आरोपी आशीष, सरधना के मंढियाई उर्फ कमरूद्दीननगर निवासी शुभम और दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें