फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: श्रृंगार के बाद रथ पर सवार हुए बालाजी, हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा

Sat, 16 Apr 2022 01:15 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

स्वर्ण रथ पर मंदिर परिसर से यात्रा आरंभ हुई। दोपहर के बाद शोभा यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। शोभा यात्रा में आकर्षक झांकियां शामिल हैं। यात्रा के मार्ग में पड़ने वाले मंदिर सजे हुए हैं। मार्ग को तोरणद्वारों से सजाया गया है।
विज्ञापन
बालाजी की शोभा यात्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में नई मंडी स्थित गणपति धाम में बालाजी महाराज की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। बाबा का श्रृंगार हुआ। छप्पन भोग लगाए गए। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान , बालाजी धामा मंदिर समिति के चंद्र किरण गर्ग, सुुरेश बंसल, हरिशंकर तायल और भीमसेन कंसल शामिल रहे।

 

इसके बाद बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा शुरू हुई। स्वर्ण रथ पर मंदिर परिसर से यात्रा आरंभ हुई। दोपहर के बाद शोभा यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। शोभा यात्रा में आकर्षक झांकियां शामिल हैं। यात्रा के मार्ग में पड़ने वाले मंदिर सजे हुए हैं। मार्ग को तोरणद्वारों से सजाया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  मेरठ: महिला ने एक साथ जन्मे तीन बच्चे, मां व शिशु चारों स्वस्थ्य, एक बार में पूरा हो गया परिवार

 

विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा - फोटो : amar ujala
इन मार्गों से निकली शोभायात्रा
रथ यात्रा नवीन मंडी स्थल. मुनीम कॉलोनी, जैन कन्या इंटर कॉलेज, बड़ा डाकखाना, गऊशाला रोड, नंदी स्वीट्स, पुरानी गुड मंडी रोड से पीठ बाजार, चौड़ी गली, बिंदल बाजार मेहता क्लब के बराबर से वकील रोड, बड़ी धर्मशाला से, गऊशाला रोड, भोपा पुल से निकलेगी।
 
इसके बाद अंसारी रोड से मोतीमहल, सर्राफा बाजार, भगत सिंह रोड, शिवचौक, बालाजी चौक, थाना सिविल लाईन्स से गांधी कालोनी पुल, लक्ष्मीनारायण मंदिर गांधी कॉलोनी मेन रोड, द्वारिकापुरी से होते हुए भोपा पुल के बराबर से वकील रोड, नई मंडी बिजलीघर से बड़ा डाकखाना होते हुए वापस मंदिर प्रांगण में आकर सम्पन्न होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें