अपराजिता:- स्वामी कल्याण देव बालिका इंटर कॉलेज भोपा में अपनी प्रस्तुति देती छात्राए।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुलिस को अपने अभिभावक की तरह समझें बेटियां
भोपा। स्वामी कल्याण देव बालिका इंटर कॉलेज में अमर उजाला की अनूठी पहल अपराजिता के तहत बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम हुआ। सीओ भोपा, एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम व शिक्षिकाओं ने छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए उनका हौसलाअफजाई किया।
सीओ भोपा राममोहन शर्मा ने कहा कि छात्राएं पुलिस अफसरों को अपने अभिभावकों की तरह समझें। उनसे हौसले के साथ अपनी बातें शेयर करें। उन्होंने कहा कि अपराध को छिपाना और उसे देखकर शांत रह जाना भी अपराध है। कार्यक्रम में छात्राओं ने संकल्प पत्र भी भरे। छात्राओं ने पेंटिंग आदि बैनर के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। सब इंस्पेक्टर चंद्रपाल सिंह, सब इंस्पेक्टर चतर सिंह, एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम की महिला कांस्टेबल बबीता व मुकेश नेे भी छात्राओं को हेल्प लाइन नंबर की जानकारी दी। कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं, शिक्षिकाए संकल्प पत्र भरकर अपराजिता अभियान से जुड़ीं। छात्रा सुगंध, पलक, तनिशा, अनुष्का, मीनाक्षी, निशा आदि ने महिला सशक्तिकरण व महिला जागरूकता से जुड़े गीत व कविताएं सुनाई।