सीएए से मिलेगी नागरिकता, छिनेगी नहीं: उमेश मलिक
शाहपुर। क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक ने गांव सोरम पहुंचकर ग्रामीणों को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) की जानकारी दी और विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। मलिक ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून लोगों को नागरिकता देने के लिए है न कि नागरिकता छीनने के लिए। इस कानून से पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान में प्रताड़ित किये जा रहे अल्पसंख्यकों को नागरिकता दी जाएगी, जबकि देश में रह रहे लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी। विधायक ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि राजनीति चमकाने के लिए विपक्षी दल इसका दुष्प्रचार करने में लगे हैं। उन्होंने लोगों से नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करने का आह्वान किया। ग्राम प्रधान करणवीर सिंह , मंडल अध्यक्ष सुधीर सैनी, मास्टर विक्रम सिंह, विनोद सैनी, पुष्पेंद्र राजपूत, शिवचरण चौधरी, जितेंद्र बालियान, जोगेंद्र, प्रवेश, नीरज आदि मौजूद रहे । इसके अलावा आरएसएस के विभाग संघ चालक डॉ हरवीर आर्य ने गांव दिनकरपुर में बैठक आयोजित कर लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी दी । इस अवसर पर ग्राम प्रधान संजय त्यागी, सोनू त्यागी, कुलदीप त्यागी, अमित त्यागी, देवेंद्र पाल आदि मौजूद रहे । वही भाजपा के मंडल अध्यक्ष एकांश त्यागी ने गांव सोहंजनी तगान में ग्राम प्रधान नीशू त्यागी के साथ बैठक कर लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी दी ।
बरसात से गेंहू की बुवाई और गन्ना छिलाई प्रभावित
शाहपुर। सुबह से शुरू हुई बूंदाबांदी के चलते गेंहू की बुवाई के साथ ही गन्ने की छिलाई भी प्रभावित हो गई है। इसके साथ ही ठंड बढ़ने से आम जनजीवन प्रभावित हो गया। लोग घरों में दुबके रहे और सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। लोगों के घरों से नहीं निकलने पर व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।