फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: अखिलेश यादव का रालोद पर निशाना, बोले- बीजेपी के घोड़े की ढाई चाल से 'वो दल' किधर गिरेगा?

Sat, 13 Apr 2024 07:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रालोद पर बिना नाम लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विधायकों को न जाने कौन सा पैकेज मिला कि हमे छोड़कर चले गए।
 
विज्ञापन
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रालोद के भाजपा गठबंधन में शामिल होने पर निशाना साधा। उन्होंने रालोद का नाम लिए बिना कहा कि जो लोग हमारे साथ रुपया बन गए थे, वह भाजपा घोड़े की ढाई चाल से किधर गिरेंगे, कोई नहीं जानता?

विज्ञापन


मीरापुर की जनसभा में अखिलेश यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि बड़े-बड़े विधायक जो चुनकर गए, उन्हें भी लालच देकर भाजपा ने अपनी तरफ खींच लिया। पता नहीं कौन सा पैकेज मिला है, विधायकों को और दलों को, वह हम नहीं समझ पा रहे हैं?

उन्होंने कहा कि यह जमाना पैकेज का है। पता नहीं विधायकों को कौन सा पैकेज दे दिया गया, जिससे हमें छोड़कर चले गए? विधानसभा चुनाव 2022 में रालोद-सपा गठबंधन में जीते विधायकों पर बोले कि आपने अपनी वोट से जिताया, उन्होंने आपको और हमें ही धोखा दे दिया। जाने कौन सा पैकेज मिल गया?
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि हम तो पूरी तरह शतरंज नहीं जानते। थोड़ा-बहुत जानते हैं लेकिन बीजेपी के घोड़े की ढाई चाल से वो दल कहां चला गया, जिनसे लड़कर हमनें उन्हें जिताया, आज पैकेज पाकर उनके साथ ही खड़े हो गए।  इसलिए यह चुनाव हमारे और आपके भविष्य का चुनाव है। आने वाली पीढ़ी का चुनाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें