फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: बैंक से चेक चोरी करके कंप्यूटर से बनाते थे क्लोन, फिर लगाते थे चूना, गुंडा एक्ट लगाया

Mon, 30 Sep 2024 05:22 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

बैंक ऑफ बड़ौदा की गांधी कालोनी शाखा के चेक बॉक्स से तीन व सिविल लाइन क्षेत्र के एक बैंक से दो चेक चोरी हुए थे। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपी पकड़े थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बैंक से चेक चोरी कर भुगतान प्राप्त करने वाले गिरोह के दो सदस्यों कुलदीप व प्रशांत के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है। चुराए चेक के कंप्यूटर से क्लोन बनाकर बैंक में जमा कर भुगतान लिया जाता था।
विज्ञापन

 

सीओ नई मंडी रुपाली राय ने बताया कि नई मंडी के बैंक आफ बड़ौदा की गांधी कालोनी शाखा के चेक बॉक्स से तीन व सिविल लाइन क्षेत्र के एक बैंक से दो चेक चोरी हुए थे। मुकदमा दर्ज कर पुलिस की जांच पड़ताल में छह आरोपी बुलंदशहर के गांव ककौड निवासी कुलदीप, कासगंज के धूमरी रोड पटियाली निवासी प्रशांत व हरीओम व अंकित, फरीदाबाद के वल्लभगढ़ निवासी दीपक सैनी तथा कानपुर के खंडवार नोबस्ता सचान विहार निवासी राजीव प्रकाश में आए थे।
 
विज्ञापन

सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तीन लाख से ज्यादा रुपये बरामद हुए थे। कुलदीप व प्रशांत के खिलाफ अब गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि अन्य चार आरोपियों के खिलाफ पहले ही यह कार्रवाई की जा चुकी है। सभी आरोपी जेल में हैं। आरोपियों के खिलाफ इसी अपराध में शामली, सहारनपुर, बागपत, बरेली, गाजियाबाद आदि जनपदों में भी मुकदमे दर्ज है।
सीओ ने बताया कि प्रशांत कंप्यूटर की जानकारी रखता है। वह चुराए चेक के क्लोन बनाता था। आरोपियों की संपत्ति के बारे में जानकारी जुटाकर उसे कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें