प्रशिक्षण का था आखिरी दिन
बताया गया कि प्रशिक्षण संस्थान में विभिन्न स्थानों से आकर 34 युवक पिछले 12 दिनों से पशुपालन का प्रशिक्षण ले रहे थे। शनिवार को प्रशिक्षण का आखिरी दिन था। पीड़ित का आरोप है कि प्रशिक्षण के अंतिम दिन शिक्षकों के जाने के बाद उसके साथ प्रशिक्षण ले रहे तीन युवकों ने उस पर वंदे मातरम गाने का अनुचित दबाव बनाया। उसने मना किया और अपनी मर्जी से वंदे मातरम गाने की बात कही, तो उसके साथ कहासुनी और विवाद खड़ा कर दिया गया। धक्का-मुक्की कर मारपीट का प्रयास किया। गला भी दबाया। कैमरों के डर से उसे छोड़ दिया गया। यह भी कहा कि उनकी जान पहचान बड़े नेताओं तक है। वह किसी तरह आरोपियों से बच कर थाने पहुंचा है।
तहरीर दी, पुलिस ने शुरू की जांच
पीड़ित ने तहरीर देकर थाना पुलिस ने न्याय की मांग की। जांच अधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि मामला गंभीर है। घटना शाम के समय की बताई गई। वह पीड़ित को लेकर प्रशिक्षण संस्थान पर लेकर पहुंचे तो उस समय वहां से सभी कर्मचारी जा चुके थे। वहां ताला लगा था। पीड़ित ने तहरीर दी है। जांच की जा रही है। एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है।