मुजफ्फरनगर जनपद में छपार क्षेत्र के गांव परेई के जंगल में कुलदीप (38) पुत्र राजवीर की रात में खेत से वापस लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
सीओ सदर विनय गौतम ने बताया कि कुलदीप के पिता व भाई की पहले मौत हो चुकी है। वह खेत पर अपने मौसी के बेटे अरविंद व नौकर के लिए रात में खाना लेकर गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की।