फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: सिर में बिसोली मारकर युवक की हत्या, 4200 रुपये बन गए कत्ल की वजह, जानें क्या है मामला...

Mon, 11 Nov 2024 08:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

अजनेश शराब के नशे में धुत्त होकर आया और सोते हुए सन्नी के सिर पर बिसोली मार दी। सनी लहूलुहान हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
सन्नी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना सिविल लाइन क्षेत्र में उधार के 4200 रुपये न देने के विवाद में सिर में बिसोली (लोहे की हथौड़ी) मारकर एक मजदूर सन्नी उर्फ रजत पांचाल (30) की हत्या कर दी गई। आरोपी युवक मृतक का मोबाइल भी उठाकर ले गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मोबाइल व हत्या में प्रयुक्त बिसोली बरामद कर ली।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला उत्तरी रामपुरी निवासी सन्नी उर्फ रजत पांचाल भवन निर्माण के दौरान लोहे के बीम व जाल बांधने की मजदूरी करता था। रविवार देर रात वह थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला जनकपुरी में अजनेश की चारा काटने की कुट्टी मशीन पर बैठा था। वहां किसी बात को लेकर मोहल्ले के ही नीरज मलिक के साथ कहासुनी हो गई।
 

नशे में धुत्त नीरज वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह ईंट तोड़ने में प्रयोग की जाने वाली बिसोली लेकर वापस पहुंचा। उसने वहां सो रहे रहे सन्नी के सिर पर बिसोली से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। हमलावर नीरज मलिक, सन्नी का मोबाइल उठाकर वहां से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने शोर शराब सुनकर घटना की सूचना पुलिस को दी। सिविल लाइन पुलिस ने पहुंचकर घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
उधर, पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की तो वह रुड़की रोड पर बस अड्डे के पास सोता हुआ मिल गया। उससे मृतक का मोबाइल, हत्या में प्रयुक्त बिसोली व शराब का एक पव्वा बरामद हुआ।
 

ट्रक चालक है आरोपी
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह एक ट्रांसपोर्ट का ट्रक चलाता है। उसके सन्नी पर पांच हजार रुपये उधार के बकाया थे। 800 रुपये देने के बाद दो हजार रुपये रविवार को देने का वादा था। वह उससे रुपये मांगने गया तो उसने नहीं दिए। तब विवाद हो गया था। उसने वहीं पास पड़ी बिसोली उठाकर उसके सिर में मार दी। उधर, मृतक के भाई सागर ने आरोपी पर अपने भाई के रुपये होना बताया है।
 
विज्ञापन

मौके से मिला खाली पव्वा व गिलास
बकौल पुलिस, कुछ लोगों ने बताया है कि घटना से पहले दोनों युवक साथ थे। संभवत दोनों ने वहां शराब पी थी। मौके से एक खाली पव्वा व एक गिलास भी मिला है। मृतक के भाई सागर ने मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि युवक का चालान कर दिया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें