फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: 100 की स्पीड से ट्रक में टकराई कार, विदेश से लौटे युवक व युवती की मौत, दंपती घायल, देखें वीडियो

Mon, 06 Oct 2025 02:00 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Two died in accident: दिल्ली पौड़ी हाईवे पर ट्रक और कार की जबरदस्त टक्कर हुई। उस समय कार की स्पीड करीब 100 किमी प्रति घंटा रही होगी। युवक-युवती की मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन
1 of 4
भीषण हादसा। - फोटो : अमर उजाला
रामराज क्षेत्र में दिल्ली पौड़ी हाईवे पर ट्रक और कार की टक्कर में युवती सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दंपती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक प्रियंका और लक्ष्य हैं। दोनों के परिजन विलाप करते हुए मोर्चरी और अस्पताल पहुंचे। वहीं पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। 
विज्ञापन

2 of 4
कार में फंसे शवों को निकालते लोग और लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
सीओ जानसठ यतेंद्र नागर ने बताया कि इंद्रलोक कालोनी निवासी मयंक अपनी पत्नी रिया, चचेरी साली प्रियंका व सगे भाई लक्ष्य के साथ दिल्ली एयरपोर्ट से घर आ रहे थे। लक्ष्य विदेश से आया था। तीनों लोग उसे एयरपोर्ट से लेकर आ रहे थे। लक्ष्य कार चला रहा था।
विज्ञापन

3 of 4
कार में फंसे लोगों को बाहर निकालते यात्री। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर मार्ग पर मोंटी होटल के पास हादसा हो गया। लक्ष्य को घायल हालत में जानसठ सरकारी अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। अन्य घायलों को बिजनौर के पुलकित अस्पताल भेजा गया, वहां प्रियंका की मौत हो गई। सीओ जानसठ ने बताया कि हादसे के बारे में अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी, जिसके बाद वे रोते-बिलखते पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे। कुछ परिजन अस्पताल में घायलों के पास गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें