फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: मुनीम कॉलोनी से 507 किलो आतिशबाजी का जखीरा बरामद, कीमत 22 लाख; एक गिरफ्तार

Wed, 21 Oct 2026 07:59 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

शहर की मुनीम कालोनी में प्रदीप गोयल के मकान पर पुलिस छापा मारा तो भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए। प्रदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि दिवाली के चलते जिले में अभियान जारी रहेगा। 
विज्ञापन
पटाखे। सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई मंडी पुलिस ने शहर की मुनीम कॉलोनी से पटाखों के अवैध भंडारण का जखीरा बरामद किया है। मौके से पकड़े गए आरोपी प्रदीप गोयल के कब्जे से 22 लाख रुपये मूल्य के 507 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बुढ़ाना, रोहाना, छपार समेत विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस ने अभी तक पटाखों के भंडारण और अवैध तरीके से सप्लाई का खुलासा किया है।
 

बुधवार को सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मुनीम कॉलोनी में ठाकुरद्वारा मंदिर के पास दक्षिणी भोपा रोड निवासी प्रदीप गोयल के मकान में अवैध पटाखे बेचने के लिए रखे हुए हैं। पुलिस ने मकान के भूतल से विभिन्न ब्रांड के पटाखे बरामद किए। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

भूतल पर पहुंचते ही हैरान रह गई पुलिस
पटाखों के अवैध भंडारण की जानकारी मिलते पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मुनीम कॉलोनी में ठाकुर द्वारा मंदिर के पास स्थित मकान की जांच की। यहां भूतल पर पहुंचते ही पुलिस हैरान रह गई। विभिन्न मार्का के 507 किलोग्राम पटाखे मौके पर मिले।
विज्ञापन

बिना लाइसेंस के बन रहे जानलेवा पटाखे
जिले में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और बिक्री किसी से छिपी नहीं है। सवाल यह है कि शहर के बीच में पुलिस की चौकसी के बावजूद इतनी बढ़ी संख्या में पटाखे कैसे पहुंचे। पिछले साल ही रतनपुरी में अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के कारण दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। पिछले एक माह में ही जिले में पुलिस ने छह आरोपियों को पकड़ लिया है, इनमें एक महिला भी शामिल है।

ये भी देखें...
बागपत: कॉलेज में घुसकर मारपीट, दो गांवों के लोग भिड़े, दौड़ा-दौड़ाकर पीटे छात्र, 70 के खिलाफ रिपोर्ट
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें