फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: खेत में चला रखी थी फैक्टरी, 13 तमंचे समेत दो आरोपी पकड़े, कई राज्यों में करते थे सप्लाई

Thu, 25 Dec 2025 04:58 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

पुलिस ने मंदवाड़ा रोड एक खेत से असलम और महताब को पकड़ा। इनके पास तमंचों के अलावा बनाने के लिए उपकरण भी बरामद किए। पुलिस इनका नेटवर्क खंगाल रही है। 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने मंदवाड़ा रोड पर ईख के खेत में तमंचे बनाने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने 13 तमंचे व छह अधबने तमंचे व तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए। दोनों आरोपी के साथी उत्तराखंड व पश्चिम उत्तर प्रदेश के जनपदों में तमंचे सप्लाई करते थे। उनके गिरोह में शामिल एक महिला भी तमंचे सप्लाई का काम करती है।
विज्ञापन

 

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने जौला गांव के मूल निवासी और वर्तमान में परासौली गांव में रहने वाले असलम व चरथावल के गांव कुल्हेड़ी के मूल निवासी और वर्तमान में शहर कोतवाली के न्याजूपुरा में रहने वाले महताब को ईख के खेत में तमंचे बनाते पकड़ा।
 

यह दोनों जौला निवासी शाहरूख व रिजवान व एक मोटी के नाम से पहचान रखने वाली महिला को तमंचे सप्लाई करते थे। यह तीनों बागपत, हरिद्वार, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, मुरादाबाद, संभल व शामली में सप्लाई करते थे। एक तमंचा ढाई हजार से दस हजार रुपये तक में बेचते थे।
 

यह गिरोह पंचायत चुनाव के दौरान बेचने के लिए तमंचे बना रहे थे। दोनों आरोपी अवैध शस्त्र बनाने का कार्य स्थान बदल-बदल कर करते थे। बुढ़ाना पुलिस इस साल में दो तमंचा बनाने के मामले पकड़ चुकी है। जिला पुलिस पिछले सात में 512 अवैध शस्त्र व 1022 कारतूस बरामद कर चुकी है और तीन तमंचा बनाने के मामले पकड़े हैं।
 
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि तमंचे सप्लायरों की तलाश में पुलिस टीम को लगाया है। महताब के खिलाफ डकैती, लूट, चोरी, गैंगस्टर सहित 13 मामले तथा असलम के खिलाफ जानलेवा हमला सहित तीन मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की जाएगी। इस दौरान एसपी देहात आदित्य बंसल, सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह, एसओ बुढ़ाना सुभाष अत्री भी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें