फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ट्रक ने बचाइक सवार दंपती को कुचला, मौके पर ही मौत

Thu, 28 Dec 2023 09:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में दंपती की मौत हो गई। बताया गया कि तेज रफ्तार ने आगे चल रहे बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भोपा बाईपास के निकट ट्रक ने आगे चल रहे बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली के करावल नगर निवासी शिव कुमार (61) अपनी पत्नी पुष्पलता (60) के साथ बाइक पर सवार होकर उत्तराखंड के रायवाला जा रहे थे।  भोपा बाईपास पर संगम होटल के पास पहुंचे तभी पीछे से तेज गति से आए एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे दंपती की मौके पर ही मौत हो गई।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचीद्ध  पुलिस ने भाग रहे चालक को ट्रक सहित पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंडी पुलिस ने बताया कि मृतकों की बाइक में लगे बैग से उनके आधार मिले, जिनके आधार पर उनकी शिनाख्त हुई।  
विज्ञापन


दोनों वर्तमान में उत्तराखंड के रायवाला में किराए के मकान में रह रहे थे और दिल्ली से रायवाला जा रहे थे। सीओ नई मंडी रूपाली राव ने बताया कि परिजनों को सूचना  दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें