फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: खेलते-खेलते शौचालय के गड्ढे में डूबा 3 साल का मासूम, डेढ़ घंटे बाद निकाला तो थम चुकी थीं सांसें

Sun, 25 Aug 2024 06:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

शौचालय के निर्माणाधीन गड्ढे में डूबकर तीन साल के मासूम की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
मासूम हमजा का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरकाजी कस्बे के मोहल्ला झोझगान के निर्माणाधीन मकान में तीन साल का मासूम खेलते-खेलते शौचालय के गड्ढे में गिर गया। डूब जाने से मासूम की मौत हो गई। करीब डेढ़ घंटे बाद आसपास के लोगों को हादसे की जानकारी मिली।
विज्ञापन

 
Trending Videos

रविवार को गुलफाम का तीन साल का बेटा हमजा अपने मकान के सामने अकेला ही खेल रहा था। खेलते खेलते वह इकबाल के निर्माणाधीन मकान में चला गया। इसी दौरान वह शौचालय के पानी भरे हुए गड्ढे में गिर गया।
 
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटा बाद मोहल्ले के ही युवक ने बच्चे को गड्ढे में पड़ा देखा तो उसके परिजनों को जानकारी दी।  परिजन हमजा को गड्ढे से बाहर निकालकर पुरकाजी पीएचसी पर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुलफाम ने बताया कि उसके तीन बच्चों में हमजा सबसे छोटा था। उसके दो पुत्र छह वर्षीय उजैर और 4 वर्षीय पुत्र साद हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें