नई मंडी के मोहल्ला पटेल नगर से बाइक सवार दो दोस्त कक्षा दस की नाबालिग छात्रा को गणतंत्र दिवस वाले दिन बाइक पर बैठा कर अपहरण कर ले गए। छात्रा को कैफे में ले जाकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। उसके फोटो भी खीचे, फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों व कैफे संचालक को गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवक नगर के एक कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र हैं।