फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा को बड़ा झटका: 128 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा, जिलाध्यक्ष बोले- ये सब भाजपा की बी टीम के सदस्य

Thu, 13 Apr 2023 06:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

UP News : सपा को बड़ा झटका लगा है। मुजफ्फरनगर में 128 कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं, जिलाध्यक्ष का कहना है कि ये सब भाजपा की बी टीम के सदस्य थे।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में निकाय चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में अंदरूनी रार सामने आने लगी है। पूर्व महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट, पूर्व उपाध्यक्ष जनार्धन विश्वकर्मा समेत 128 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व को इस्तीफा भेज दिया।

विज्ञापन


गुरुवार को सदर बाजार स्थित शलभ गुप्ता एडवोकेट के कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक हुई। गुप्ता ने बताया कि लगातार अनदेखी के चलते यह कदम उठाना पड़ा है। पिछले दिनों संगठन में बदलाव किया गया है, लेकिन पुराने कार्यकर्ताओं से बात तक नहीं की गई। इसी वजह से इस्तीफा देना पड़ा है। 

यह भी पढ़ें: Atiq Ahmed: इसी साल मेरठ में होना था असद का निकाह, एनकाउंटर से पहले यहीं पर काटी थी फरारी
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने कहा कि इस्तीफा देने वाले भाजपा की बी टीम के सदस्य थे। इनमें से कई गौरव स्वरूप की फैक्टरी में भी काम करते हैं। सच्चे समाजवादी सपा में ही रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Asad Encounter: हैरान कर देगा अतीक के बेटे असद का ये सच, खूब सुर्खियों में आया था नाम, अब मुठभेड़ में हुआ ढेर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें