फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जलियांवाला बाग हत्याकांड का मार्मिक मंचन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने जलियांवाला बाग हत्याकांड का मार्मिक मंचन किया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि पंडित देवी दयाल, प्रधानाचार्य हरिओम गणपति सहस्त्रबुद्धे एवं महेश कुमार ने किया। संयोजक नवनीत कुमार ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल 1919 को अमृतसर के जलियांवाला बाग में बैशाखी के दिन एकत्रित भीड़ पर अंग्रेज जनरल डायर ने अपने अंग्रेज सैनिकों से गोलियां चलवाकर सैंकड़ो लोगों को मार डाला था। क्रांतिकारी उधम सिंह ने जनरल डायर को मारकर इस वीभत्स हत्याकांड का बदला लिया था। विद्यालय के छात्रों ने जलियांवाला बाग हत्याकांड का भावविभोर कर देने वाला मार्मिक मंचन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें