फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarangar: किशोरी की बरामदगी को लेकर ग्रामीणों ने घेरा थाना, जमकर किया प्रदर्शन

Wed, 21 Dec 2022 12:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के भोपा थानाक्षेत्र से लापता हुई किशोरी की बरामदगी के लिए ग्रामीणों ने थाना घेर लिया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पुलिस से किशोरी को बरामद करने की मांग की।
विज्ञापन
थाने में जमा ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में भोपा थाना क्षेत्र से लापता हुई किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर बुधवार सुबह सैकड़ों ग्रामीण थाने पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पुलिस से किशोरी को बरामद करने की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों को 24 घंटे के भीतर किशोरी का पता लगाने और उसे वापस लाकर परिजनों को सौंपने का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन


मामला छह दिन पहले का है। भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेडी निवासी व्यक्ति ने भोपा थाने पहुंचकर गांव के ही दूसरे वर्ग के युवक रोहित पर आरोप लगाया था कि वह उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है।

यह भी पढ़ें: Baghpat: मासूम शौर्य के अंतिम संस्कार में उमड़ा पूरा गांव, छह दिन बाद खेत में दबा मिला था शव
विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस ने आरोपी रोहित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। किशोरी की बरामदगी नहीं होने के कारण आज सैकड़ों  ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर किशोरी की बरामदगी के लिए प्रदर्शन किया। इस संबंध में ग्रामीण अभी भी थाने पर जमे हुए हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी और किशोरी की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। आरोपी की भी तलाश जारी है। थाना प्रभारी निरीक्षक के 24 घंटे में किशोरी को बरामद करने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन खत्म हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें