फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में किसानों का हो रहा उत्पीड़न : मुजफ्फर अली

विज्ञापन
अंबहेटा शेखां में कांग्रेस की किसान चौपाल में विचार रखते अतिथि - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
भाजपा सरकार में किसानों का हो रहा उत्पीड़न : मुजफ्फर अली
विज्ञापन

देवबंद। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि किसानों का जितना उत्पीड़न भाजपा सरकार में हो रहा है उतना किसी अन्य सरकारों में नहीं हुआ। भाजपा ने काले कृषि कानून लाकर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है।
विज्ञापन

शनिवार को अंबेहटा शेखां में किसान चौपाल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसान विरोधी हैं। इनके लागू होने से किसान भुखमरी के कगार पर है। कांग्रेस सरकार में किसानों को काफी सम्मान मिला है। उनकी लड़ाई अब कांग्रेस खुलकर लड़ रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानूनों को तुरंत वापस लेना चाहिए। कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो सरकार चलाने में सक्षम है। कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी इंदौर सिंह, ब्लाक अध्यक्ष अजय त्यागी, तंजीम सिद्दीकी व दीपक कुमार आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर अब्दुल कादिर त्यागी, रीता चक्रवर्ती, रेखा शर्मा, शुऐब गौड, नदीम त्यागी व हरवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें