फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे शहर में फैला है माफिया तिकड़ी का जाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनपद की कुख्यात तिकड़ी मूंछ, जीवा और मीनू गैंग के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत शहर क्षेत्र में अब तक तीनों गिरोह के 30 गुर्गे चिह्नित किए जा चुके हैं। इनमें कई सफेदपोश भी शामिल हैं, जिनमें एक सभासद भी है। इन सभी के खिलाफ जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

कानपुर में विकास दुबे द्वारा सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या किए जाने के बाद शासन द्वारा सूबे के 33 कुख्यात बदमाशों की लिस्ट जारी कर पुलिस-प्रशासन को इन पर नकेल कसने के निर्देश दिए गए थे। इस लिस्ट में जनपद के दो कुख्यात शामिल थे, जिनमें संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा और सुशील मूंछ शामिल है। उक्त दोनों ही कुख्यात इस समय जेल में बंद हैं। वहीं, जनपद पुलिस ने इस सूची में कुख्यात विक्की त्यागी की जेल में बंद पत्नी मीनू त्यागी के गैंग को भी शामिल किया था। इसके बाद से ही जनपद में इन तीनों गैंग से जुड़े गुर्गों की फेरहिस्त तैयार की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, शहर क्षेत्र में ही इस माफिया तिकड़ी से जुड़े 30 लोग अब तक चिह्नित किए जा चुके हैं। इनमें सबसे अधिक 14 शहर कोतवाली, दस थाना सिविल लाइंस और छह नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के शामिल हैं। इस सूची में शहर के कई सफेदपोश भी शामिल हैं, जिनमें जीवा गैंग से जुड़ा एक चर्चित सभासद भी है। पुलिस द्वारा चिह्नित किए गए इन 30 लोगों में कुछ प्रत्यक्ष तो कुछ अप्रत्यक्ष रूप से इन गैंग से जुड़े हुए हैं, जो किसी न किसी रूप में (फंडिंग व अवैध वसूली) इस माफिया तिकड़ी के लिए काम करते हैं। माना जा रहा है कि बहुत जल्द इन सभी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
जनपद में सुशील मूंछ, संजीव जीवा व मीनू गैंग का खासा प्रभाव है। तीनों अपराधियों के लिए अलग-अलग टास्क फोर्स का गठन कर इनसे जुड़े लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही इन सभी गुर्गों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अभिषेक यादव, एसएसपी
विज्ञापन

सुशील मूंछ गिरोह के दो गुर्गों की हिस्ट्रीशीट खुली
मुजफ्फरनगर। जनपद के माफिया तिकड़ी पर अंकुश लगाने में जुटी पुलिस ने सुशील मूंछ गिरोह से जुड़े दो गुर्गों की हिस्ट्रीशीट खोली है। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर मंसूरपुर थाना पुलिस द्वारा जिन बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है, उनमें इनाम पुत्र राशिद उर्फ रशीद और संजय पुत्र रामपाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें