शनिवार दोपहर में सचिन महिला के घर पहुंचा। उसे सुजडू से किश्त का कलेक्शन कर लाना था। महिला ने अपनी बेटी को उसके साथ बाइक पर भेज दिया।
युवक व युवती वापस लौट रहे थी। इसी दौरान खालापार में दर्जी वाली गली में सामने आठ-दस युवकों ने दोनों को रोक लिया। आरोपी युवकोंं ने दोनों को पीटा। बाद में उन्हें पूछताछ के लिए एक बैटरी की दुकान में ले गए। वहां दोनों के साथ मारपीट की गई।
आरोप है कि युवती का बुर्का उतार दिया उसे बेनकाब कर दिया। चोटी खींची गई। निवस्त्र करने का भी प्रयास किया। वीडियो भी बनाई गई। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग वहां पहुंचे और युवती व युवक को आरोपियों से बचाया। इस मामले में वीडियो वायरल कर दी गई। पीडिता ने पुलिस को तहरीर दी।
खालापार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की। वीडियो में युवकों की पहचान कर रविवार देर शाम छह आरोपी मुस्लिम युवकों शोएब व शमी व सरताज, शादाब, उमर, अर्श को गिरफ्तार कर लिया। थाने में सभी आरोपी कमर पर हाथ रखे लंगड़ाते हुए नजर आए।