फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या: पुलिस ने आरोपी मुठभेड़ में दबोचा, कमरे में मासूम का शव बंद कर हुआ था फरार

Fri, 03 Jan 2025 12:34 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जनपद के मंसूरपुर क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या करने वाले शख्स को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। आरोपी पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हुआ है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के मंसूरपुर क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में काम करने वाले परिवार की छह साल की बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोपी मुठभेड़ में घायल हुआ है।

विज्ञापन


आसाम निवासी एक परिवार एक फैक्टरी में पिछले काफी समय से काम करता है। यह परिवार फैक्टरी के पास ही किराए के कमरे में रहता है। वहीं पर आसाम का ही इमानुअल (45) भी कमरा लेकर रहता है।

यह भी पढ़ें: सर्दी का सितम जारी: वेस्ट यूपी में कोल्ड डे कंडीशन, कड़ाके की ठंड से कांपे लोग, छाया घना कोहरा, अभी राहत नहीं
विज्ञापन


गुरुवार रात में आरोपी इमानुअल इस परिवार की बेटी को बहका कर अपने कमरे में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म कर गला घोंटकर कर हत्या कर दी। आरोपी शव को कमरे में बंद कर फरार हो गया था। 
विज्ञापन


सीओ खतौली राम आशीष यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह आरोपी के साथ नरा क्षेत्र में पुलिस की मुठभेड़ हो गई। वह दोनों पैरों में गोली लगने पर घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी से तमंचा बरामद किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें