फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: पत्नी की मौत के छह माह बाद उसके प्रेमी को हथियारों से काटा, गोली मारी; हैरान कर देगा मामला

Mon, 23 Mar 2026 10:21 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जिले के भोपा स्थित शाहदरा बांगर निवासी अक्षय कुमार के गांव के ही युवक की पत्नी के साथ संबंध थे। पति ने कई बार समझाया भी, मगर महिला और अक्षय के बीच संबंध जारी रहे। पुलिस अब तीनों हत्यारोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
अक्षय कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपा थाना क्षेत्र के गांव गादला के मजरे शाहदरा बांगर में सोमवार रात एक युवक की धारदार हथियारों से हमला कर और गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक अक्षय कुमार (27) का गांव के एक व्यक्ति की पत्नी से अवैध संबंध था। करीब छह माह पहले महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसी मामले की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, जिससे गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, शाहदरा बांगर निवासी अक्षय कुमार नई दिल्ली की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। रविवार को वह अपनी ड्यूटी से घर लौटा था। सोमवार रात करीब सवा आठ बजे जब अक्षय घर से निकलकर गांव में किसी काम से गया था, तभी गांव के ही तीन हमलावरों ने उसे रास्ते में घेर लिया। हमलावरों ने अक्षय पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे।
 

पुलिस की कार्रवाई और प्रारंभिक जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक देहात आदित्य बंसल और पुलिस उपाधीक्षक भोपा देवव्रत वाजपेयी देर रात मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक देहात ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या के पीछे अवैध संबंध का मामला है। मृतक अक्षय कुमार के मुख्य आरोपी की पत्नी से संबंध थे। दोनों पक्षों के बीच इस बात को लेकर रंजिश चल रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

 

गांव में तनाव का माहौल
इस जघन्य हत्याकांड ने शाहदरा बांगर गांव में सनसनी फैला दी है। लोग इस घटना से भयभीत हैं और गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने गांव में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

ये भी देखें...
मेरठ का दोहरा हत्याकांड : हत्यारोपियों के परिवार का हुक्का-पानी बंद, गांव में पंचायत कर लिया ये बड़ा फैसला
 
विज्ञापन

पत्नी की मौत के छह माह बाद खौला खून
गांव गादला के मजरे शाहदरा बांगर में तीन हमलावरों ने अक्षय कुमार (27) की धारदार हथियार से हमले के साथ गोली मारकर हत्या कर दी। मुख्य आरोपी की पत्नी के मृतक से अवैध संबंध थे। संदिग्ध हालात में महिला की छह महीने पहले मौत हो गई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें