फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Muzaffarnagar: देवर ने की भाभी की हत्या, शव बोरे में भरकर रजबहे में डाला, CCTV में कैद हुई करतूत

Mon, 14 Apr 2025 04:39 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मेरठ के सरधना में गांव कालंदी के रजबहे में महिला का शव बोरे में बंद मिला। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने महिला के देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
 
विज्ञापन
बोरे में मिली महिला की लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के सिखेड़ा के गांव दौलतपुर की रहने वाली वृद्धा महिला की परिवार के देवर ने ही हत्या कर दी। हत्या करने के बाद हत्यारोपी देवर ने शव को बोरे में भरकर बाइक पर लादा और गांव बहादुरपुर के रजबहे में फेंक दिया।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह शव बोरे में बंद बहता हुआ जनपद मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के गांव कालंदी गांव के रजबाहे में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने देवर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार सिखेड़ा क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी अविनाश पुत्र यशपाल ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी मां सरोज(65) 11 अप्रैल से लापता हो गई थी।। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका है। पुत्र की तहरीर पर थाने में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Weather Today: मेरठ समेत वेस्ट यूपी में फिर बदलेगा माैसम, AQI घटा, 17-18 अप्रैल को आंधी-बारिश के आसार

विज्ञापन

पुत्र अविनाश का शक था कि अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी मां की हत्या कर शव को कहीं छुपा दिया है। सिखेड़ा कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला के लापता होने को लेकर गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई। फुटेज में पता चला कि परिवार के ही रहने महिला का देवर भंवर सिंह पुत्र कंवल सिंह अपनी बाइक की सीट पर बोरे में कुछ लेकर जा रहा है।

सीसीटीवी से खुली वारदात
फुटेज में पता चला कि वह मात्र 15 मिनट मे बाइक लेकर वापस आ गया था। पुलिस को शक हो गया था। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई थी। सोमवार की सुबह जिला मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के गांव कालंदी के रजबहे में लापता महिला का शव बोरे में बंद पड़ा मिला।

सिखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने मृतका के देवर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है, पुलिस उसको तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें