फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानसठ में शीघ्र ही मुंसिफ कोर्ट शुरु हो जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ में शीघ्र ही मुंसिफ कोर्ट होगी शुरू : डीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, जानसठ। जानसठ तहसील में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने सिविल जज जूनियर डिविजन (मुंसिफ कोर्ट) की प्रस्तावित बिल्डिंग का निरीक्षण किया। डीएम ने बार संघ अधिवक्ताओं को मुंसिफ कोर्ट के लिए एक माह का आश्वासन दिया, जिसको लेकर अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने तहसील में सिविल जज जूनियर डिविजन (मुंसिफ कोर्ट) की प्रस्तावित बिल्डिंग का निरीक्षण किया। तहसील बार एसोसिएशन के सचिव योगेश भेंटवाल ने बताया कि मुंसिफ कोर्ट के लिए हाईकोर्ट की ओर से दिशा निर्देश मिल चुका है। जिलाधिकारी द्वारा मुंसिफ कोर्ट की स्थापना हेतु बिल्डिंग का निरीक्षण किया गया है, जिसमें मुंसिफ कोर्ट बैठाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा एक माह का समय दिया गया है। तहसील बार संघ एसोसिएशन की काफी कोशिशों के बाद आखिर जानसठ में सिविल जज जूनियर डिविजन (मुंसिफ कोर्ट) की स्थापना कराने का सपना साकार हो चुका है। बार संघ अध्यक्ष अजय कुमार पंत ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा मुंसिफ कोर्ट बिल्डिंग का निरीक्षण किया गया। एक माह के भीतर कंप्यूटर, नेटवर्किंग व फर्नीचर आदि सामान की व्यवस्था करानेे का आश्वासन दिया गया है। इस दौरान उपजिलाधिकारी जयेंद्र कुमार, थाना प्रभारी डीके त्यागी, कस्बा चौकी इंचार्ज अवधेश शर्मा, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पंत, सचिव योगेश भेंटवाल, वेद प्रकाश सैनी, जावेद हुमायूं, तेजपाल कश्यप, रघुनाथ सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें