फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: टाउन हाॅल परिसर में बनेगा भगवान परशुराम का स्मारक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की अध्यक्षता में पालिका बोर्ड बैठक में 290 करोड़ का बजट पास हुआ। पालिका की ओर से 486 करोड़ की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। करीब 20 मिनट में ही 159 प्रस्तावों पर स्वीकृति की मुहर लग गई। चेयरपर्सन की ओर से टाउन हाॅल परिसर में भगवान परशुराम स्मारक के प्रस्ताव पर भी सदन ने स्वीकृति दी।
विज्ञापन

टाउन हाॅल सभाकक्ष में शनिवार सुबह 11 बजे पालिका बोर्ड बैठक आयोजित हुई। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने एजेंडा पढ़ना शुरू किया। सभासदों ने एक के बाद एक प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए एक स्वर में पूरे एजेंडे पर स्वीकृति की घोषणा की।
बैठक में मुख्य रूप से शहर में पेयजल आपूर्ति सुधार, पथ प्रकाश, 300 से अधिक नई सड़क, जल निकासी व्यवस्था और सुंदरीकरण परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। चेयरपर्सन ने टाउन हाल परिसर में भगवान परशुराम का एक भव्य स्मारक बनाकर उनकी मूर्ति स्थापना का प्रस्ताव सदन में रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति मिली।
विज्ञापन

इस स्मारक पर पालिका 50 लाख रुपये खर्च करेगी। एमएलसी वंदना वर्मा पदेन सदस्य के रूप में उपस्थित रहीं। स्वर्गीय सभासद हनी पाल को श्रद्धांजलि दी गई। मीटिंग में 55 निर्वाचित सदस्यों में से 45 सभासद उपस्थित रहे। एक सीट रिक्त, जबकि नौ सभासद अनुपस्थित रहे।
-

पालिका के पास बचे रहेंगे 70 करोड़

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित मूल बजट में 290 करोड़ से अधिक रुपये की आय एवं 486 करोड़ रुपये का अनुमानित व्यय सर्वसम्मति से पारित किया गया। लेखा विभाग के आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 (एक अप्रैल 2025 से 31 जनवरी 2026 तक) में पालिका की वास्तविक आय 182 करोड़ रुपये तथा व्यय 152 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। एक फरवरी तक पालिका के पास 266 करोड़ रुपये की धनराशि अवशेष रही। अनुमान है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 की समाप्ति पर 486.76 करोड़ रुपये व्यय करने के बाद 70.37 करोड़ रुपये से अधिक राशि अवशेष रहेगी।



शहर में 24 करोड़ से कराए जाएंगे विशेष विकास कार्य

- जानसठ रोड फ्लाईओवर के नीचे बनेगा बास्केटबाल कोर्ट
- नगर की मुख्य सड़कों के डिवाइडर पर रखे जाएंगे गमले
- मेरठ रोड पर विकास भवन के सामने होगा विकास कार्य
- भोपा पुल पर सीएनसी कटिंग कार्य एवं लाइटिंग सुंदरीकरण
- पालिका सीमा क्षेत्र में बनेंगे अलग-अलग तीन प्रवेश द्वार
- शिव चौक क्षेत्र में कराया जाएगा वाल डेकोरेशन का कार्य
- कंपनी बाग में स्थापित हो रही टॉय ट्रेन का सुंदरीकरण कार्य
- जानसठ, भोपा और गांधी कॉलोनी ओवरब्रिजों पर लाइटिंग
- डीएम आवास से सुजडू चुंगी तक आरसीसी नाला एवं स्लैब
- 52 बिस्तर का शौचालय युक्त आवासीय कंटेनर खरीदा जाएगा
-
परशुराम, महाराजा अजमीढ़, अटल और अब्दुल को सम्मान
मुजफ्फरनगर। वार्ड 49 से सभासद मनोज वर्मा की ओर से स्वर्णकार समाज के पूज्य महाराजा अजमीढ़ की मूर्ति स्थापना के लिए शहर में एक चौराहा आवंटित करने की मांग की गई। सभासद. खालिद, रविकांत शर्मा, रजत धीमान, राजीव शर्मा, अमित पटपटिया, प्रियांक गुप्ता, सुनीता, अनुज, विनीत आदि ने समर्थन किया। सदन ने सर्वसम्मति से यह पारित किया।
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर मीनाक्षी चौक का नाम अटल चौक रखने के लिए राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल की ओर से 23 दिसंबर 2025 को चेयरपर्सन को पत्र लिखा गया था। उक्त प्रस्ताव को भी पारित किया गया। वहीं सभासद नौशाद खान और मौ. खालिद के पत्र का संज्ञान लेते हुए बोर्ड बैठक में सुजड़ू चौराहा का नाम वीर अब्दुल हमीद के नाम पर रखने का प्रस्ताव लाया गया, ये भी पारित हुआ। बोर्ड मीटिंग में सभासद अनुज ने महर्षि वाल्मीकि और डॉ. भीमराव आंबेडकर चौराहा भी बनाने की मांग की, जिसको विचारार्थ अगली बैठक में रखने के निर्देश चेयरपर्सन ने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें