फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लिपिक के वेतन पर मची रार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका लिपिक ओमवीर सिंह के वेतन को लेकर एक बार फिर रार खड़ी हो गई है। चेयरपर्सन ने मंडलायुक्त के यहां पत्र लंबित होने का हवाला देते हुए वेतन जारी करने से इनकार कर दिया, जबकि ईओ का कहना है कि कमिश्नर ने लिपिक को निलंबित करने के आदेश रद्द कर दिए हैं, इसलिए वेतन जारी किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

लिपिक ओमवीर सिंह की तैनाती नगर पालिका इंटर कॉलेज में थी। ईओ ने उन्हें जनगणना कार्य के लिए 17 अक्तूबर 2019 को नगर पालिका कार्यालय में बुला लिया। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल इससे नाराज हो गईं और ओमवीर सिंह को कॉलेज में ही योगदान करने के आदेश दिए। आदेश की अवहेलना पर उन्हें पांच नवंबर 2019 को निलंबित कर दिया। लिपिक के अनुरोध पर मंडलायुक्त सहारनपुर संजय कुमार ने 11 जनवरी 2020 को लिपिक के निलंबन आदेश को निरस्त कर दिया। चार माह में लिपिक को न तो निर्वाह भत्ता मिला और न ही वेतन। कमिश्नर के आदेश के आधार पर ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने लिपिक का वेतन जारी करने के आदेश लेखाकार को दिए लेकिन चेयरपर्सन ने वेतन जारी करने से इनकार कर दिया। इस पर ईओ ने चेयरपर्सन को पत्र लिखकर कहा है कि कमिश्नर ने लिपिक को निलंबन आदेश को निरस्त कर दिया है। इसलिए उसका वेतन रोकना उचित नहीं है।
इन्होंने कहा...
मैने कमिश्नर को पत्र लिखा है। जब तक इस पत्र का निस्तारण नहीं हो जाता, तब तक लिपिक का वेतन जारी करने पर रोक लगाई गई है। - अंजू अग्रवाल, चेयरपर्सन, नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें