फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका बोर्ड बैठक में मर्यादाएं तार-तार, सभासद ने चेयरमैन और ईओ से की अभद्रता

Wed, 13 Jun 2018 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
चेयरपर्सन का घेराव करते सभासद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक में सदन की सारी मर्यादाएं तार-तार हो गई। बोर्ड की बैठक में सभासदों ने जमकर हंगामा किया। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल की बैठक में शांति बनाए रखने की अपील को भी सभासदों ने नजरअंदाज कर दिया। अराजकता के इस खेल में उनके साथ तीन-चार सभासद शामिल रहे।
विज्ञापन


पालिका सभाकक्ष में मंगलवार को बोर्ड बैठक बुलाई गई थी। करीब 11 बजे प्रारंभ हुई बोर्ड बैठक में नगर विकास को लेकर चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने सभासदों के समक्ष प्रस्ताव रखा।  पालिका सभासदों ने कहा कि गर्मी में पेयजल आपूर्ति के लिए खराब हैंडपंप को सही नहीं कराया जा रहा है।

सफाई आदि को लेकर ईओ और चेयरमैन को घेरना प्रारंभ किया। ईओ के साथ कुछ सभासदों की झड़प भी हुई। अराजकता का ऐसा माहौल बना कि सभासद अब्दुल सत्तार सीधे ईओ की मेज के सामने जाकर खड़े हो गए। ईओ से कहा कि चुपचाप बैठ जा नहीं तो तेरे कपड़े फाड़ दूंगा।
विज्ञापन


ईओ ने विरोध किया तो सत्तार अहमद बोले मै अभी तुझे थप्पड़ मारता हूं। कर्मचारियों के बीच आने से ईओ के साथ मारपीट नहीं हो सकी। भाजपा के सभासदों को मौन समर्थन अराजकता करने वालों के साथ रहा। सभासदों ने यह भी कहा कि प्रस्ताव संख्या 60 को छोड़कर समस्त एजेंडा निरस्त कर दिया गया है।

चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि दो चार सभासदों के कहने से बोर्ड नहीं चलता, वह बैठक स्थगित करती है और जल्द ही दोबारा बैठक बुलाई जाएगी। सभासदों की अराजकता और हंगामे के बीच परेशान कई महिलाएं सभासद बीच में उठकर चली गईं।

सभासदों ने तोड़ी सदन की मर्यादा: अंजू
मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का कहना है कि सभासदों ने बोर्ड मीटिंग में सदन की मर्यादा को तोड़ा है। कुछ सभासदों की अराजकता के कारण महिला सभासद दहशत में दिखाई दीं। उनके सामने टेबल पर चढ़कर सभासदों ने हंगामा किया।

किसी के सम्मान की परवाह नहीं की। उनका आरोप है कि ये सभासद पूर्व नियोजित साजिश के साथ मीटिंग में पहुंचे थे और इनका मकसद शहरी विकास की गति को रोकना है। जबरदस्ती राष्ट्रगान किया गया,  ये राष्ट्रगान का अपमान है।  डीएम और एडीएम को मिलकर सत्यता से अवगत कराया जाएगा। कोई प्रस्ताव पारित नहीं हुआ, बैठक को स्थगित कर दिया गया है। 

कानूनी कार्रवाई होगी: ईओ
मुजफ्फरनगर। ईओ विकास सेन ने कहा कि सभासद अब्दुल सत्तार के साथ अन्य कुछ सभासदों ने सार्वजनिक स्तर पर उनका अपमान कर मानहानि की है। उनके कपड़े फाड़ने की धमकी दी गई। सदन में अराजकता फैलायी गई। इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करने को लेकर विचार किया जा रहा है।  

पालिका के एजेंडे में 231 हैंडपंप को ठीक कराकर चालू कराने, नाला सफाई के लिए अलग से कर्मचारियों को नियुक्त करने, पीस लाइब्रेरी पर मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनवाने, कांहा पशु योजना को स्वीकृति देने आदि के प्रस्ताव थे। सभासदों ने सफाई और पेयजल को लेकर हंगामा किया, लेकिन उनके प्रस्तावों को मंजूरी नहीं दी।

उधर, बोर्ड बैठक के बाद भाजपा, सपा खेमे के साथ ही अन्य सभासद कलक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम प्रशासन हरीशचंद्र से मिलकर चेयरमैन और ईओ पर अभद्रता करने के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। सभासदों में राजीव शर्मा, अरविंद धनगर, प्रवीण पीटर, ओम सिंह, रानी सक्सेना, रिहाना, सलेकचन्द, मनोज वर्मा, इरफान अहमद,

मोहसिना याकूब, नरेश चंद मित्तल, उमा देवी, हनी पाल, अमित कुमार, सचिन कुमार, सुनीता रानी, शफीक अहमद, सुनील शर्मा, विपुल भटनागर, पवन, आबिद, गयूर अली, प्रियांशू जैन, राहुल पंवार, राजकुमार, परवेज आलम, एस सादिया, मनीषा तायल, दिलशाद, सरफराज, प्रेमी छजाबडा, विकास गुप्ता, अब्दुल सत्तार, पिंकी, नवनीत कुच्छल शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें