नगरपालिका चेयरमैन ने किसान आंदोलन को दिया समर्थन
देवबंद। कृषि कानूनों के विरोध में 6 फरवरी को चक्का जाम के लिए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने नगरपालिका के चेयरमैन जियाउद्दीन अंसारी से समर्थन मांगा है।
शुक्रवार को पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा कार्यकर्ताओं के साथ पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी के पास पहुंचे और 6 फरवरी को चक्काजाम को सफल बनाने के लिए उनसे समर्थन मांगा। जिस पर चेयरमैन और समाजसेवी अयूब बेग ने आंदोलन को समर्थन देने का आश्वासन दिया। चेयरमैन ने कहा की किसान देश की जनता को अन्न खिला रहा है। प्रधानमंत्री को कानून वापस ले लेना चाहिए। समाजसेवी अयूब बेग ने कहा कि छोटे व्यापारी व दुकानदार किसानों के आंदोलन में उनके साथ खड़े हैं। इस दौरान प्रदेश महामंत्री वाजिद अली त्यागी, कलीम कुरेशी कयूम कुरैशी, तंजीम खान, दिलशाद चौधरी, आजम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।