फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका और सफाई कर्मी आमने-सामने, एटूजेड के वाहन रोकने पर एसएसपी से मांगी फोर्स 

Sat, 13 Jan 2018 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शहर में गंदगी के बीच गुजरते नागरिक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर पालिका में सफाई कर्मचारी संघ की हड़ताल को लेकर कर्मचारी और पालिका प्रशासन आमने-सामने आ गए हैं। शहर मेें सफाई का काम देख रही एटूजेड के वाहन रोकने पर ईओ ने सफाई कर्मचारी संघ नेताओं के खिलाफ एसएसपी को पत्र लिखकर फोर्स की डिमांड की। ईओ विकास सेन ने कहा कि हड़ताल के दौरान सफाई कार्य को बाधित नहीं होने दिया जाएगा। संविदा कर्मी काम पर नहीं लौटे तो उनकी संविदा निरस्त कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


नगरपालिका परिषद में नौ जनवरी से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पालिका प्रशासन की सख्ती के बावजूद शुक्रवार को भी जारी रही। सफाई कर्मचारी संघ ने पालिका प्रशासन का सफाई में सहयोग कर रहे एटूजेड के वाहन रोक लिए।

सुबह के समय संघ के लोग बड़ी संख्या में एटूजेड पर पहुंच गए और चेतावनी दी। वाहनों को रोके जाने की शिकायत ईओ से की गई। दोनों ओर से तनाव की स्थिति भी पैदा हो गई। ईओ विकास सेन ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर एसएसपी अनंत देव को सफाई कर्मचारी संघ की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एटूजेड के वाहन संघ के कब्जे से निकलवाए। इसी के साथ ही उन्होंने पुलिस कप्तान से फोर्स की डिमांड की। कप्तान ने कहा कि नगर की सफाई के मामले में पालिका प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया जाएगा। ईओ विकास सेन ने कहा कि सफाई कर्मचारी संघ की हड़ताल के दौरान सफाई कार्य को बाधित नहीं होने दिया जाएगा। संविदा कर्मी कार्य पर नहीं आते है तो उनकी संविदा निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। 

हड़ताल जारी रहेगी,नोटिस से नहीं डरेंगे 
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका प्रशासन की ओर से संविदा कर्मियों को दिए गए नोटिस के बाद सफाई कर्मचारी आंदोलन को और तेज करने की मुहिम में जुट गए हैं। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजू वैद और महामंत्री मदनलाल ने कहा कि कर्मचारियों के हितों से जुड़ी 21 मांगों को पूरा नहीं करने पर चार जनवरी से आंदोलन शुरू कर दिया गया। नौ जनवरी से संघ के आह्नान पर शहर के 50 वार्डों में कामबंद हड़ताल कर दी गई है। कर्मचारी संघ का कहना है कि वह डरने वाले नहीं हैं। मांगे पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें