फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कई वाहन आपस में टकराएं , पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी। सुबह करीब तीन बजे दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर फुलत अंडरपास के निकट एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकरा गए। इसमें पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को खतौली अस्पताल में भर्ती कराया। एक घायल को नाजुक स्थिति में मेरठ रेफर किया गया।
विज्ञापन


सुबह करीब तीन बजे दिल्ली-देहरादून नेशनल हाइवे पर फुलत अंडरपास के निकट ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली के चालक ने बिना संकेत दिए ही अचानक साइड बदल ली। इससे पीछे चल रहा कंटेनर ट्रक ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गया। टक्कर लगने से ट्रैक्टर-ट्राॅली डिवाइडर पर चढ़ गई। इसमें ट्रैक्टर चालक छपार थाना क्षेत्र के गांव जय भगवानपुर निवासी अमित तथा कंटेनर ट्रक का चालक मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव नंगला घनी निवासी अरवेश घायल हो गए।
इसी बीच पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार भी अंधेरे के कारण कंटेनर में पीछे से जा घुसी। कार चालक मेरठ निवासी अंकित अग्रवाल भी घायल हो गया।

हादसे के कारण सड़क पर ईंट बिखर जाने से जाम लग गया। वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसी बीच पीछे से आया तेज रफ्तार रोड़ी से लदा ट्राॅला ट्रक भी सड़क पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार एवं कंटेनर ट्रक से टकराता हुआ सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रॉला ट्रक चालक मेरठ के लावड़ थाना क्षेत्र के गांव खरदौनी निवासी परवेज एवं क्लीनर कुंदन अली घायल हो गए।
विज्ञापन


रतनपुरी पुलिस ने सभी घायलों को खतौली अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को वापस घर भेज दिया। जबकि एक घायल कार चालक मेरठ निवासी अंकित अग्रवाल को नाजुक स्थिति में मेरठ रेफर किया है। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
-
वर्जन

रतनपुरी थाना क्षेत्र में सुबह सवेरे फुलत अंडरपास के निकट कई वाहन आपस में टकरा गए। इसमें पांच लोग घायल हो गए। कोई जनहानि नहीं हुई है। - गजेंद्र पाल सिंह, सीओ बुढ़ाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें