फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्टर अजीम और तनु मिस फ्रेशर चुनी गईं

Tue, 13 Oct 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में आयोजित फ्रेशर पार्टी में एमसीए के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


डांस, गीत और संगीत से सराबोर प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने देश प्रेम और एकता का संदेश दिया।
भोपा रोड स्थित कॉलेज सभागार में समारोह का शुभारंभ संस्था सचिव नीरज कुमार, निदेशक डॉ आशुतोष शर्मा और डॉ संदीप मित्तल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि शालनी शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की कामयाबी से ही कॉलेज की गरिमा बढ़ती है। तकनीकी कोर्स से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और युवाओं को नई पहचान मिलेगी। अनुशासन सफलता का पहला कदम है। एमसीए विभागाध्यक्ष डॉ श्रवण कुमार गर्ग ने कहा युवा अनुशासन से कॉलेज के नियमों का अनुपालन करें।
विज्ञापन


समारोह में अजीम सिद्दीकी मिस्टर फ्रेशर और तनु गोयल मिस फ्रेशर चुनी गईं। रवि सैनी मिस्टर डिसेंट, वर्णिका जैन मिस डिसेंट तथा ऋषभ बंसल मिस्टर फेयरवेल एवं आयुषी गुप्ता मिस फेयरवेल चुनी गईं। डॉ आलोक कुमार गुप्ता, डॉ केजी अरोरा, ऋतु मित्तल, विभूति शर्मा, अंशु भाटिया, अंजू अरोरा, मोनिका जैन, रेमी जैन, जितेंद्र प्रजापति आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें