फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दहेज हत्या के मामले में सास की जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के बघरा में रचना की दहेज हत्या के मामले में आरोपी सास ओमवती की जमानत अर्जी खारिज कर दी। अदालत ने मामले की गंभीरता और उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए जमानत देने का पर्याप्त आधार नहीं माना।
तितावी थाना क्षेत्र के गांव बघरा निवासी ओमवती के बेटे आकाश की शादी जुलाई 2021 में रचना के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही रचना का पति आकाश, सास ओमवती, ससुर हरपाल और ननद आरती अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करते थे। मृतका के परिजनों का आरोप था कि करीब दस दिन पहले भी रचना के साथ मारपीट की गई थी और उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार 30 सितंबर को परिजनों को सूचना मिली कि रचना की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया गया है। मायके पक्ष के लोग गांव बघरा पहुंचे तो रचना का शव घर में पड़ा मिला। मृतका की बहन ने आकाश, हरपाल, ओमवती और आरती पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

आरोपी सास की ओर से अदालत में जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल कर खुद को निर्दोष बताया गया। बचाव पक्ष का कहना था कि ओमवती अलग रहती थी और मृतका से उसका कोई विवाद नहीं था। वहीं अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध करते हुए गंभीर आरोपों और साक्ष्यों का हवाला दिया। अदालत ने ओमवती की प्रथम जमानत अर्जी निरस्त कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें