फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्हूपुरा मोहल्ला में मां-बेटी ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला मल्हूपुरा में गृहक्लेश के चलते महिला ने अपनी दस साल की बेटी के साथ जहर खा लिया। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला मल्हूपुरा निवासी महिला का किसी बात को लेकर शौहर और ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था। शुक्रवार सुबह भी दंपती के बीच विवाद हुआ, जिसके चलते महिला ने अपनी दस साल की बेटी के साथ ही खुद भी जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन मां-बेटी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं, सिविल लाइंस थाना पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें