फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बीएएमएस कराने के नाम पर मां व बेटे ने 7.5 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्याजूपुरा निवासी आसिफ से बीएएमएस कराने के नाम पर साढ़े सात लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने मां-बेटे के खिलाफ सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर बताया कि वह न्याजूपुरा में फीजियोथेरेपिस्ट का काम करता है। वह बीएएमएस करना चाहता था। उसे महावीर चौक स्थित एक मार्केट में बीएएमएस व अन्य कोर्स कराने वालों के बारे में पता चला तो वह उनके कार्यालय में पहुंचा। वहां किरन तोमर महिला मिली। उसने कहा कि 11 लाख रुपये में देहरादून से रेग्यूलर कोर्स करा देंगे। महिला ने 30 सितंबर 2023 में पीड़ित से शैक्षिक प्रमाणपत्र की छायाप्रति, 2 फोटो लिए। कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा कर 50 हजार रुपये भी लिए।
विज्ञापन

उसे सात मार्च 2024 को देहरादून सिल्वर सिटी के पास राजपुर रोड पर उत्तराखंड मेडिकल कालेज भेजा गया। वहां पता चला कि उसे वहां पर विजिट के लिए भेजा गया था। इस बारे में कहने पर महिला ने पीड़ित को वापस मुजफ्फरनगर बुलाकर बाकी रुपये की व्यवस्था करने पर एडमिशन कराने का आश्वासन दिया। पीड़ित ने 19 मार्च 2024 को चार लाख रुपये दिए, तब उसे चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में एडमिशन कराना बता कर बाकी रुपये की व्यवस्था करने के लिए कहा गया। महिला के बेटे रिलेष तोमर को तीन लाख रुपये गांधी कॉलोनी में उसके घर पर दिए गए।
एडमिशन न होने पर रुपये वापस मांगे गए तो जनवरी 2025 में रुपये देने का वादा किया। अब उसके व्हाट्सएप पर बीएएमएस प्रथम वर्ष पास की फर्जी डिग्री भेजी। मामला संदिग्ध मानते हुए आरोपियों से रुपये वापस मांगे गए तो पीड़ित को महिला ने दुष्कर्म व अन्य झूठे मामले में जेल भिजवाने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें