फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: डंक मार रहे मच्छर, जनपद में चलेगा गैर संचारी रोग नियंत्रण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। संक्रामक रोग फैलने की आशंका बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग एक से 30 अप्रैल तक जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाएगा।


जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि इस बार अभियान एक अप्रैल से चलेगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को संक्रामक रोगों के प्रति जागरूक करेगी। अभियान में स्वास्थ्य विभाग की 2100 टीमें जुटेंगी।
विज्ञापन



अभियान के तहत एंटी लार्वा का छिड़काव, नालियों में सफाई, झाड़ियों की कटाई-छटाई, स्कूलों में विभिन्न प्रकार के क्रियाकलाप, ओडीएफ एवं दस्तक अभियान के तहत घरों का भ्रमण आदि किया जाएगा। इस दौरान लोगों को विभिन्न गतिविधियों से संक्रामक रोगों से बचाव और उन्हें फैलने से रोकने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

छिले साल अक्तूबर माह में चले गैर संचारी रोग नियंत्रण अभियान की सफलता पर जनपद की प्रदेश भर में प्रथम रैंक आई थी। स्वास्थ्य विभाग को 100 में से 100 अंक प्रदान किये गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें