फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह बारिश, दिन भर छाए रहे बादल

विज्ञापन
शहर में नेशनल हाईवे पर हुआ जल भराव। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रविवार सुबह तेज बारिश हुई और दिन भर आकाश में काले बादल छाए रहे। बारिश और बादल से उमस भरी गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। बारिश के चलते शहर में कई स्थानों पर पानी भर गया। नेशनल हाईवे पर भी जल भराव रहा।
विज्ञापन

जिले में तीन दिन से सुबह के समय बारिश हो रही है। रविवार सुबह हुई तेज बारिश से शहर में कई इलाकों में पानी भर गया। शिवचौक और महावीर चौक जैसी जगह से भी निकलना मुश्किल हो गया। अंसारी रोड और साकेत कालोनी में इतना पानी भर गया कि लोगों के घरों तक में घुस गया। शहर के निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। सुबह के समय बारिश के बाद दिन में आकाश में काले बादल छाए रहे। दिन भर बादल छाए रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। दिन में कई बार बूंदाबांदी होने से मौसम सुहावना भी रहा। सुबह बारिश और दिन में बादल रहने से लोग लॉक डाउन के चलते अपने घरों पर ही रहे।
खुुदी सड़कों से परेशानी
मुजफ्फरनगर। शहर में इस समय कई कालोनियों में जल निगम का काम चल रहा है और सीवर लाइन डाली जा रही है। वहीं कुछ कालोनियों में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड द्वारा लाइन बिछाई जा रही है। इन लोगों ने सड़कों को उखाड़ रखा है। जहां सड़क फटी पड़ी है वहां लगातार पानी भर रहा है और आम आदमी का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें