संवाद न्यूज़ एजेंसी
मोरना। सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स जिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल मोरना की टीम ने बलवंती देवी बुढ़ाना पब्लिक स्कूल की टीम को हराकर खिताब जीता। मुख्य अतिथि अनिल आर्य, नीरज बालियान, केके शर्मा और विशेष रघुवंशी ने संयुक्त रूप से विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इन्द्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल के खेल मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता में 18 टीम ने भाग लिया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में इन्द्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल मोरना टीम ने ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल लारुखेड़ी को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में बलवंती देवी ने वनस्थली पब्लिक स्कूल मीरापुर को हराया। फाइनल मुकाबले में मेजबान स्कूल की टीम ने जीत दर्ज की। इस मौके पर प्रबंधक विराज तोमर, शिवकुमार, संदीप मलिक, पुष्पेंद्र, प्रमोद त्यागी, सचिन सिंह वर्मा, आनंद सिंह, विवेक तोमर, प्रधानाचार्य रीता शर्मा, रवि, लोकेंद्र, सिद्धार्थ, विजेंद्र, कीर्ति शर्मा, राकेश, विनती शर्मा मौजूद रहे।