फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरना चीनी मिल का शीघ्र होगा विस्तारीकरण: वीना

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। प्रदेश में गन्ना, चीनी उद्योग एवं आबकारी विभाग की प्रमुख सचिव वीना कुमारी मीणा ने कहा कि मोरना सहकारी चीनी मिल के विस्तारीकरण का कार्य शीघ्र प्रारम्भ होगा। सरकार क्षेत्रीय किसानों की वर्षों की लंबित मांग को लेकर गम्भीर है। किसानों की समस्याओं का समाधान होगा।
विज्ञापन

दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना में गन्ना विभाग के अधिकारियों की बैठक भी ली। प्रमुख सचिव ने मिल की व्यवस्था, पेराई क्षमता, जरूरी आवश्यकताओं और गन्ना उत्पादकों की समस्याओं पर मंथन किया। डीएम उमेश मिश्र, उप गन्ना आयुक्त ओमप्रकाश सिंह, डीसीओ संजय सिसौदिया, मोरना मिल के प्रबंधक विजय प्रकाश पाण्डेय, रालोद मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, डॉ. अमित ठाकरान, विदित मलिक, विकास सहरावत ने मोरना मिल के विस्तारीकरण की मांग रखी।
इसके बाद भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम पहुँची प्रमुख सचिव वीना कुमारी मीणा और डीएम उमेश मिश्रा ने तीर्थ जीर्णोद्धारक वीतराग स्वामी कल्याणदेव महाराज के समाधि मंदिर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर संत विभूति को नमन किया। स्वामी कल्याणदेव संग्राहलय का अवलोकन किया। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने प्रमुख सचिव मीणा को शुकतीर्थ साहित्य, शॉल, प्रसाद और डाक विभाग की ओर से जारी तीर्थ का आवरण विशेषांक भेंट किया।
विज्ञापन

स्वामी ओमानन्द ने बताया कि बीते दो दशक से मोरना मिल के विस्तारीकरण की गन्ना उत्पादकों की मांग है। प्रमुख सचिव मीणा ने कहा कि मोरना चीनी मिल के विस्तारीकरण को लेकर मुख्यमंत्री गम्भीर है। शीघ्र ही यह कार्य प्रारम्भ करने की तैयारी है।
एसडीएम मोनालिसा जौहरी, कथाव्यास अचल कृष्ण शास्त्री, आचार्य सुमन शास्त्री, दीपक मिश्रा, आचार्य अरुण, ठाकुर प्रसाद सिंह मौजूद रहे।

प्रमुख सचिव ने इलाहाबास में किया खेतों का भ्रमण
उधर, प्रमुख सचिव वीना कुमारी मीणा ने शुकतीर्थ क्षेत्र के गांव इलाहबास में खेतों पर जाकर किसानों से गन्ने की बुवाई, प्रजाति, पैदावार व बीज आदि के विषय में जानकारी ली। टंच विधि से बोए गये गन्ने की बुवाई का निरीक्षण किया तथा प्रगतिशील किसान ब्रजवीर सिंह राठी से इस तकनीक के लाभ जाने।
विज्ञापन



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें