देश की उन्नति का आधार गांवों के विकास पर टिका है : राठी
मोरना। विकास खंड मोरना सभागार में आयोजित वित्तीय वार्षिक बैठक में ब्लाक प्रमुख अनिल राठी ने कहा कि देश उन्नति का आधार गांवों के विकास पर टिका हुआ है। केंद्र सरकार गांवों के विकास के लिए बड़े पैमाने पर वित्तीय योजनाओं को जोरशोर से क्रियान्वयन करने में जुटी हुई है।
मोरना ब्लाक अधिकारी प्रभात श्रीवास्तव ने बताया कि वित्तीय बैठक के दौरान 67 लाख रुपये खातों के अनुरूप 15 गांव पंचायत के विकास के लिए प्रस्ताव पर सहमति बनी है, जिनसे गांव की सड़क, नाली, इंटरलॉकिंग आदि गांव ककरौली, बेहड़ा थ्रू, चौरावाला, मलपुरा, मजलिसपुर तोफीर, रहकडा, तिस्सा, बिहारगढ़, निरगाजनी, कम्हेडा, सीकरी, शुक्रतारी, गादला, भुवापुर आदि में निर्माण कार्य कराए जाएंगे। पशु चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अखिलेश सिंह ने पशुओं में आने वाली गलघोंटू, सररा, बुखार, मुंहपका व खुरपका आदि के बीमारियों की रोकथाम के लिए समय-समय पर जांच कराते रहने का आह्वान किया। सुभाष चंद, ऋतु कुमारी आदि ने विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी नरेंद्र चौधरी और संचालन जेई चंद्रबोस ने किया। इस मौके पर प्रधान प्रकाशवीर बाबू जी, संसार सिंह, सुक्रमपाल राठी, शाहनजर, बुद्धराम चौहान आदि मौजूद रहे।