फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी

Sun, 12 Nov 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कोर्ट में परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र की जांच करते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के न्यायालयों में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती के लिए रविवार को लिखित परीक्षा हुई। शहर में भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नवाज अजमत अली खां इंटर कॉलेज समेत कई सेंटरों पर परीक्षा हुई। दो हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान सेंटरों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
जिले के न्यायिक अधिकारियों ने भी परीक्षा केंद्रों पर जाकर परीक्षा संचालन का जायजा लिया। 100 अंकों की परीक्षा को चार भागों में बांटा गया था। सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित और सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को परीक्षार्थियों ने हल किया। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का रहा और निगेटिव मार्किंग नहीं होने से अधिकांश परीक्षार्थियों ने अधिकांश बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर दिए। उत्तर पुस्तिका की आनसर सीट पर छात्रों को काले और नीले पैन से गोले बनाने थे। परीक्षार्थियों के अनुसार हिंदी और अंग्रेजी के प्रश्नपत्र बेहद सरल रहे, जबकि गणित और जीके के प्रश्नों ने उलझाया। ओवरऑल पेपर आसान ही रहा। परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों ने उत्तरों का मिलान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें