फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन में छह से अधिक ग्रामीणों की मौत से मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
दस दिन में छह से अधिक ग्रामीणों की मौत से मचा कोहराम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, रतनपुरी। रतनपुरी में पिछले कई दिनों से कोरोना वायरल एवं बुखार का प्रकोप फैलने से दहशत फैली है। पिछले दस दिनों में छह से अधिक लोगों की मौतों से कोहराम मच गया है। एसडीएम खतौली के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों का चिकित्सीय परीक्षण किया।
विज्ञापन

पिछले दस दिनों से रतनपुरी में प्रतिदिन एक या दो लोगों की मृत्यु हो रही थी। गांव में पिछले दस दिनों में कई लोगों की मौत हो चुकी है। गांव में इस प्रकार से अचानक मृत्यु दर में हुई वृद्धि को देखते हुए इंस्पेक्टर ने मंगलवार को एसडीएम खतौली इंद्रकांत द्विवेदी से गांव में अचानक बढ़ी मृत्यु दर की जांच कराने के संबंध में एक रिपोर्ट भेजी थी। इस पर राजस्व निरीक्षक ने अपनी जांच आख्या में उक्त संबंध में एसडीएम को अवगत कराया कि खतौली तहसील के रतनपुरी एवं सिकंदरपुर कलां में बुखार एवं वायरल के सबसे अधिक मामले प्रकाश में आए हैं। बृहस्पतिवार को गालिबपुर के चिकित्साधिकारी डॉक्टर अवनीश कुमार के निर्देशन में कोविड सैंपल इंचार्ज सीनियर लैब टेक्नीशियन सत्यवीर सिंह, लैब टेक्नीशियन अहसान मलिक और संजीव कुमार की टीम ने गांव रतनपुरी पहुंचकर ग्रामीणों की कोविड-19 की जांच की। साथ ही साथ उक्त टीम ने पिछले दस दिन में हुई असामयिक मृत्यु वाले लोगों के परिजनों का भी चिकित्सीय परीक्षण किया। कोविड सैंपल इंचार्ज सत्यवीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुल 100 ग्रामीणों का एंटीजन टेस्ट किया गया। जबकि 100 ग्रामीणों के आरटीपीसीआर के नमूने लिए गए, जिन्हें परीक्षण हेतु मेरठ भेजा गया है। रतनपुरी में परीक्षण के लिए आई नावला निवासी एक 65 वर्षीय महिला को एंटीजन टेस्ट में कोविड पॉजिटिव पाया गया। बाकी के एंटीजन टेस्ट में अन्य ग्रामीणों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें