फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पचास से अधिक सीसीटीवी खंगाले, नहीं मिला बदमाशों का सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के मोहल्ला शाहबुद्दीनपुर में सराफ के घर डकैती के मामले में पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी खंगाले हैं लेकिन बदमाशों का अभी कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस ने एक बदमाश के हुलिए वाले एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। बदमाशों की तलाश में एसओजी व तीन थानों की पुलिस टीम लगी हुई है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत खुद मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

शाहबुद्दीनपुर में पीर वाली मस्जिद के पास परिवार के साथ रहने वाले कवाल के मूल निवासी सराफ फखरुल हसन की दुकान व घर में पांच बदमाशों ने सोमवार को दिन दहाड़े डकैती की थी। एक बुर्काधारी व चार अन्य बदमाश सराफ के परिजनों को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर बीस तोला सोने के जेवर, पांच किलो चांदी, दो मोबाइल और 50 हजार रुपये लूटकर ले गए थे।

एसएसपी अभिषेक सिंह ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली थी। एसओजी व तीन थानों की पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। हालांकि अभी कोई सुराग नहीं मिल सका है। जिस एक बदमाश की पहचान होना बताया गया था, उस हुलिए वाले युवक को पकड़ा गया लेकिन उसका इस घटना से कोई संबंध नही निकला। कई घंटे की पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार बदमाश सीसीटीवी फुटेज में हाईवे की तरफ बाइक पर भागते दिखाई दिए हैं। उनकी तलाश में पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी खंगाले हैं। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से बदमाशों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें