फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 50 से अधिक सीसीटीवी खंगाले, चार टीमें कर रहीं जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मुज़फ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हुई सात लाख की लूट के दो मामलों में पुलिस के हाथ अभी खाली है। क्राइम ब्रांच सहित चार टीमों को बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। चारों टीमों ने मेरठ रोड सहित 50 से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। प्राथमिक तौर पर जांच पड़ताल में लूट करने वाले दो अलग-अलग गिरोह सामने आए हैं। डीआईजी ने भी इस मामले में अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




सोमवार दोपहर ड्रीम सिटी भोपा रोड निवासी बुजुर्ग दंपती सहदेव सिंह व उनकी पत्नी से ग्रेन चैंबर स्कूल के पास बाइक सवार बदमाशों ने तीन लाख रुपये लूट लिए थे। इस घटना के चार घंटे बाद ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने एटू जेड रोड पर वेदांता रेजीडेंसी के पास कपड़ा कारोबारी अमित कुमार व उनके साथी अंकित कुमार पर हमला कर स्कूटी लूट ली थी। स्कूटी में चार लाख रुपये रखे हुए थे।
एसएसपी अभिषेक सिंह ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए नई मंडी कोतवाली की टीम के अलावा क्राइम ब्रांच प्रथम व द्वितीय तथा सर्विलांस टीम को लगाया है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला है।
विज्ञापन

एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत का कहना है कि तीन लाख की लूट करने वाले बदमाश मेरठ की तरफ से आते सीसीटीवी में दिखे हैं। चार लाख लूट वाले मामले में भी सुराग मिले हैं। सीसीटीवी में दिखाई देने वाले संदिग्धों की पहचान कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें