फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गांधी कॉलोनी में बंदरों का हमला, आठ साल का बच्चा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर में उत्पाती बंदरों का कहर बढ़ता जा रहा है। गांधी कॉलोनी में अपने घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर उत्पाती बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया। बंदरों ने आठ साल के बच्चे को हमला कर घायल कर दिया। पालिका की ओर से शीघ्र ही मथुरा से टीम बुलवाकर उत्पाती बंदरों को पकड़वाने की बात कही गई।
विज्ञापन

शहर में बंदरों की दहशत है। गांधी कॉलोनी, प्रेमपुरी, खादरवाला, नई मंडी आदि क्षेत्रों में उत्पाती बंदर लोगों पर हमला बोल रहे हैं। काफी दिनों से बंदरों को पकड़वाने की मांग उठ रही है। 13 अक्तूबर को हुई पालिका बोर्ड की बैठक में बंदरों को पकड़वाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया था। करीब 10 लाख रुपये का टेंडर छोड़कर उत्पाती बंदरों को पकड़वाने की बात कही गई थी। एक माह गुजर जाने के बावजूद शहर में बंदरों को पकड़ कर कहीं और छोड़ने का अभियान शुरू नहीं हुआ।
इस दौरान गांधी कॉलोनी का एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बंदरों के झुंड ने बच्चों को घेरा हुआ है। बंदर बच्चों पर हमला बोल रहे हैं। स्थानीय निवासी रविन्द्र छाबड़ा ने बताया कि उनका आठ साल का भांजा बंदरों के हमले में घायल हो गया। पालिका ईओ डॉ.प्रज्ञा सिंह का कहना है कि उन्होंने वीडियो देखा है। मथुरा से बंदर पकड़ने वाली टीम बुलाई गई है। टेंडर हो चुका है, सोमवार से शहर में बंदर पकड़ने का वृहद अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें