फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण मंदिर के वार्षिकेत्सव में भाग लेने खतौली आएंगे मोहन भागवत

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। श्री कृष्ण मंदिर के वार्षिक उत्सव में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शामिल होंगे। जिसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर मंथन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

श्री कृष्ण मंदिर का 65 वां वार्षिक उत्सव बुधवार को मनाया जाएगा। इसमें आसपास सहित अन्य राज्यों से भी साधु संत भाग लेने पहुंच रहे है। कार्यक्रम को लेकर मंदिर प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर जाने के लिए पास तैयार कराए है। बगैर पास के किसी का भी प्रवेश वर्जित होगा।
वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन टीम ने श्री कृष्ण मंदिर से लेकर कार्यक्रम स्थल तक का निरीक्षण किया। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, एसपी ट्रैफिक कुलदीप कुमार समेत अन्य अधिकारी कस्बे में पहुंचे और व्यवस्थाओं को देखा।
विज्ञापन

गुड़ मंडी मार्ग की दुकानें बंद रहेंगी
एसडीएम जीत सिंह राय ने बताया कि मंदिर से लेकर गुड़ मंडी जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाली दुकानें 12 बजे तक बंद रखी जाएगी। नगर में ट्रैफिक को आने की अनुमति नही दी जाएगी। एक साइड से छोटे वाहन आ जा सकेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए श्रद्धालु
खतौली। श्री कृष्ण मंदिर के 65 वे वार्षिक उत्सव के अवसर पर एक दिन पहले रेलवे रोड़ स्थित मंडी धर्मशाला में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें साधु संतों ने भंजनों के माध्यम से श्रीमद् भागवत गीता का पाठ किया। रात के समय श्रीकृष्ण भजन संध्या का आयोजन किया गया। धार्मिक कार्यक्रम में साधु संतों के साथ श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें